Hamraaz Personal Login / Sign UP | @hamraazmp8.gov.in Login: Humrazmp8 Web पोर्टल और Hamraaz App भारतीय सेना के जवानों के लिए विकसित किया गया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है। जिसकी मदद से सैनिक अपने पेमेंट से जुड़ी जानकारी को तुरंत अपने फोन पर प्राप्त कर सकते हैं और अपने कार्य से जुड़े हर एक सरकारी काम को ऑनलाइन मोड पर पूरा कर सकते हैं।
इंडियन आर्मी के लिए यह प्लेटफॉर्म काफी फायदेमंद साबित हो रहा है क्योंकि अब इसके आ जाने से उनके बहुत से काम आसान हो गए हैं। Payslip डाउनलोड करना, पेमेंट कैलकुलेट करना, Form 16 डाउनलोड करना जैसे कई सारे जरूरी काम इस एक प्लेटफार्म के माध्यम से किए जा सकते हैं।

ये सारे काम Hamraaz Personal Login के जरिए होते हैं लेकिन Personal Login करने के लिए जरूरी है कि इस ऐप में इंडियन आर्मी का अकाउंट एक्टिव हो। इस पोस्ट में हम ये जानेंगे कि हमराज ऐप में Sign Up करके अकाउंट कैसे एक्टिव किया जाता है और फिर हमराज पर्सनल लॉगिन (hamraaz web personal login) कैसे कर सकते हैं।
इसलिए अगर आपको भी ये जानना है कि Hamraaz App में Personal Login कैसे करते हैं तो इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़े ताकि आपको हर सवाल का जवाब मिल जाए। तो चलिए पहले हमराज ऐप के बारे में कुछ खास और संक्षिप्त जानकारी प्राप्त कर लेते हैं।
Hamraaz App Highlight
Hamraaz App का उपयोग करने के लिए आपको इसके बारे में कुछ खास बाते जान लेनी है जो कि निम्नलिखित है –
आर्टिकल का नाम | Hamraaz Personal Login / Sign up |
---|---|
App का नाम | हमराज आर्मी ऐप |
लॉन्च बाय | Ministry of Electronics and Information Technology |
कैटेगरी | फाइनेंशियल डाटा मैनेजमेंट |
बेनिफिशरी | इंडियन आर्मी |
साइज | 13 MB |
वर्जन | v7.2 |
डाउनलोड | 31 मिलियन से ज्यादा |
लास्ट अपडेट | साल 2022 |
ऑफिशियल वेबसाइट | https://hamraazmp8.gov.in/ |
Hamraaz App Kya Hai?
हमराज ऐप, Ministry of Electronics and Information Technology विभाग द्वारा बनाई गई एक मोबाइल एप्लीकेशन है। इस एप्लीकेशन को केवल इंडियन आर्मी के लिए तैयार किया गया है। इसका उपयोग भारतीय सेना के नौजवान अपना पेमेंट शेड्यूल चेक करने के लिए, पेमेंट से जुड़ी हर प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के लिए, पेमेंट कैलकुलेट करने के लिए, ऑनलाइन शासन प्रबंधन का लाभ पाने के लिए और अपने सरकारी काम करने के लिए कर सकते हैं।
इस एक ऐप की मदद से आर्मी मैन के सारे सरकारी काम ऑनलाइन मोड पर ही पूरे हो जाते हैं, सीधे शब्दों में कहें तो यह ऐप इंडियन आर्मी को उनके काम से जुड़ी हर सुविधा ऑनलाइन मोड पर उपलब्ध कराने के लिए ही बनाया गया है।
Hamraaz Web Sign Up कैसे करें?
Hamraaz Web या Hamraaz App देश के इंडियन आर्मी के लिए बहुत ही सुविधाजनक प्लेटफॉर्म है लेकिन इसका इस्तेमाल करने के लिए पहले ऐप को डाउनलोड करने की आवश्यकता होगी। इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड नहीं किया जा सकता लेकिन इस ऐप की अपनी पर्सनल ऑफिशियल वेबसाइट hamraazmp8.gov.in है जहां ये ऐप डाउनलोड करने के लिए अवैलेबल है।
हमराज ऐप डाउनलोड करने के लिए आपको किसी ब्राउज़र में Hamraaz App सर्च करके ऑफिशियल पेज पर जाना है और फिर एक Captcha Code दर्ज करके डाउनलोड के ऑप्शन पर क्लिक करना है। हमराज ऐप को डाउनलोड करने के बाद आप इसमें लॉगिन कर सकते हैं।
हमराज आर्मी ऐप में पर्सनल लॉगिन करने के लिए यूजरनेम और पासवर्ड की जरूरत पड़ती है। अगर आप न्यू यूजर हैं तो पहले आपको इस ऐप में Sign Up करके यूजरनेम और पासवर्ड क्रिएट करना होगा इसके बाद ही आप Hamraaz Web पोर्टल या Hamraaz App पर Personal Login कर पाएंगे। Hamraaz Web Sign Up करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें –
स्टेप 1: Hamraaz Web पोर्टल में साइन अप करने के लिए सबसे पहले आपको इसके ऑफिशियल वेबसाइट पर चले जाना है।

स्टेप 2: आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा, यहां दिए गए Sign Up के ऑप्शन पर क्लिक कीजिए।
स्टेप 3: इसके बाद आप एक नए पेज में पहुंच जाएंगे, यहां पर सबसे पहले अपना पैन नंबर डालिए, फिर Captcha Code दर्ज करके सबमिट कीजिए।

स्टेप 4: अब आपके सामने एक नया पेज पॉप अप होगा जिसमें दो ऑप्शन दिए जाएंगे, पहला ऑप्शन ईमेल आईडी और दूसरा ऑप्शन Try Another Way. इसमें आपसे पूछा जाएगा कि आप किस माध्यम से Sign Up करना चाहते हैं तो Try Another Way के ऑप्शन पर क्लिक कर दीजिए.
स्टेप 5: फिर आपको अपनी कुछ जरूरी जानकारी सबमिट करनी होगी, यहां पहले वह डेट इंटर कीजिए जिस दिन आपकी सेना में भर्ती हुई थी, फिर उसके नीचे वाले बॉक्स में अपनी Employment Id दर्ज कीजिए. आपको आपकी Employment Id आपके Payslip में मिल जाएगी. ये जानकारी देने के बाद वेरिफाई के ऑप्शन पर क्लिक कर दीजिए.
स्टेप 6: अभी आपकी कुछ पर्सनल जानकारी आपके सामने आ जाएंगी और आपसे पूछा जाएगा कि जो जानकारियां दिखाई जा रही हैं वह सही है या नहीं, अगर आपकी सारी डिटेल्स बिल्कुल सही है तो Yes के ऑप्शन पर क्लिक कीजिए.
स्टेप 7: फिर आपके सामने हमराज ऐप के कुछ टर्म्स एंड कंडीशन आएंगे. आप चाहें तो इसे पढ़ सकते है या फिर सीधे Agree के ऑप्शन पर क्लिक कर दीजिए.
स्टेप 8: अब अगले स्टेप में आपको एक यूनिक पासवर्ड क्रिएट करना होगा. पासवर्ड बनाने के लिए आपको एक कैपिटल लेटर, स्मॉल लेटर, एक अंक और एक स्पेशल कैरेक्टर का यूज करना होगा जैसे कि Mr456@jkl जैसा पासवर्ड आप बना सकते हैं.
<Note> ध्यान रखें कि आपको एक ऐसा पासवर्ड बनाना है जो यूनिक हो और आपको आसानी से याद रहे क्योंकि इसी पासवर्ड की मदद से आप आगे हमराज ऐप में लॉगिन कर पाएंगे, पासवर्ड भूलने की स्थिति में आपको पुनः पासवर्ड रीसेट करना होगा.
स्टेप 9: पासवर्ड बनाने के बाद उसी पासवर्ड को नीचे वाले बॉक्स में डालकर कन्फर्म करें.
स्टेप 10: अब एक सिक्योरिटी क्वेश्चन को सेलेक्ट कीजिए, आप अपनी से कोई भी सवाल चुन सकते हैं, सवाल चुनने के बाद उसका सही उत्तर दीजिए और सबमिट कर दीजिए.
इस तरह हमराज ऐप में Sign Up की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और आपका अकाउंट एक्टिव हो जाएगा.
Hamraaz Personal Login कैसे करें?
अगर आप हमराज ऐप को पहली बार ओपन कर रहे हैं तो पहले यूजरनेम और पासवर्ड प्राप्त करने के लिए ऊपर बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें फिर Hamraaz Personal Login करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें और अगर आपने पहले ही Sign Up कर लिया है तो Hamraaz App Personal Login के लिए सीधे इन स्टेप्स को फॉलो करें –
स्टेप 1: सबसे पहले hamraazmp8 Web पोर्टल पर जाएं।
स्टेप 2. अब होम पेज पर Personal Login विकल्प पर क्लिक करें।

स्टेप 3: फिर अपनी लॉगिन डिटेल्स जैसे कि यूजरनेम और पासवर्ड डालें।

<Note> ध्यान रखें कि आपके पैन कार्ड का नंबर ही आपका यूजरनेम है.
स्टेप 4: अब Captcha Code दर्ज करके सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करें.
इतना करते ही आप Hamraaz App के होम पेज पर लॉगिन कर जाएंगे.
FAQs – Hamraaz Personal Login/Sign up
प्रश्न 1. मै हमराज ऐप में कैसे लॉगिन करूं?
हमराज ऐप में लॉगिन करने के लिए इसकी Personal Login वाली साइट पर जाइए, फिर अपना यूजरनेम और पासवर्ड डालकर Captcha Code दर्ज करें और सबमिट कर दें, इस तरह आप हमराज ऐप में लॉगिन कर जाएंगे.
प्रश्न 2. हमराज ऐप कहां से डाउनलोड करें?
हमराज ऐप की ऑफिशियल वेबसाइट है, यह ऐप Mseva की साइट पर उपलब्ध है जहां से इस ऐप को डाउनलोड किया जा सकता है।
प्रश्न 3. हमराज ऐप का उपयोग किस लिए होता है?
हमराज ऐप का उपयोग इंडियन आर्मी अपना Payslip डाउनलोड करके के लिए, पेमेंट आदि की जानकारी प्राप्त करने के लिए और अन्य सरकारी सर्विस का लाभ उठाने के लिए करते हैं.
प्रश्न 4. हमराज ऐप का इस्तेमाल कौन कर सकता है?
हमराज ऐप का इस्तेमाल भारतीय सेना के नौजवान कर सकते हैं।
प्रश्न 5. हमराज ऐप पासवर्ड कहां से रीसेट करें?
हमराज ऐप की पर्सनल लॉगिन वाली साइट में जाकर Forgot Password पर क्लिक करके पासवर्ड रीसेट किया जा सकता है.
प्रश्न 6. हमराज ऐप क्या है?
हमराज ऐप एक एप्लीकेशन है जिसका उपयोग भारतीय सेना के जवानों द्वारा अपने पेमेंट से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने और सरकारी कामों को पूरा करने के लिए किया जाता है.