DSC Payslip 2023 Pdf Download | DSC सैलरी स्लिप डाउनलोड @dsc.gov.in

DSC Payslip 2023 Pdf Download (DSC सैलरी स्लिप डाउनलोड): DSC अर्थात Defence Service Corps टीम के प्रत्येक सैनिक जो जल सेना, थल सेना और वायु सेना के रक्षा प्रतिष्ठान और अन्य रक्षा मंत्रालय को डिफेंस करते हैं उनके लिए सरकार द्वारा एक पोर्टल लॉन्च किया गया है। जिसे DSC Pay Account Office या PAO DSC Portal कहा जाता है। इस पोर्टल के जारी होने से DSC Army को बहुत ज्यादा लाभ मिलने लगा है।

क्योंकि इस पोर्टल में सरकार DSC Army को उनके वेतन, अवकाश, प्रमोशन, ऋण विवरण, टैक्स आदि की संपूर्ण जानकारी उपलब्ध करा रही है अर्थात अब DSC Army इस पोर्टल के माध्यम से कहीं से भी अपने वेतन पर्ची को देख कर अपनी सैलरी आदि पर नजर रख सकते हैं और साथ ही DSC Payslip Download भी कर सकते हैं।

DSC टीम में तैनात सैनिकों को पहले इस पोर्टल पर रजिस्टर करना होता है इसके बाद ही पर्सनल लॉगिन करके वे अपने वेतन पर्ची को प्राप्त कर सकते हैं. इस पोर्टल में कई प्रकार की सेवाओं के मिलने के कारण अब सैनिकों का काम बहुत आसान हो गया है। हमारे देश के सैनिक हमेशा अपनी देश की रक्षा में जुटे रहते हैं इसलिए उनकी परेशानी को थोड़ा कम करने के लिए इस पोर्टल की शुरुआत की गई है।

DSC Payslip Download

ताकि अब DSC Army को ऋण लेने या छुट्टी के लिए आवेदन करने के लिए किसी कार्यालय के चक्कर ना काटने पड़े. PAO DSC पोर्टल के माध्यम से अब सैनिक अपने मोबाइल फोन से ही छुट्टी आदि के लिए आवेदन कर सकते हैं और सबसे जरूरी अपना वेतन पर्ची निकाल सकते हैं.

परन्तु बहुत से ऐसे सैनिक हैं जिन्हें अपना DSC सैलरी स्लिप डाउनलोड करने में परेशानी आ रही है इसलिए आज हम इसी विषय के की जानकारी आपको उपलब्ध कराएंगे कि DSC सैलरी स्लिप डाउनलोड कैसे करते हैं. अगर आप DSC Army हैं और अपना वेतन पर्ची डाउनलोड करना चाहते हैं तो इस पोस्ट के साथ आखिर तक बने रहें.

DSC Payslip 2023 Highlight

अगर आप DSC Army हैं तो आपको PAO DSC पोर्टल के बारे में जानकारी होनी चाहिए क्योंकि इस पोर्टल में दी जाने वाली फैसिलिटी से आपके कई काम आसान हो सकते हैं, इस पोर्टल की संक्षिप्त जानकारी कुछ इस प्रकार है –

पोस्ट का नाम DSC Payslip 2023: DSC सैलरी स्लिप डाउनलोड
कहां उपलब्ध होगा PAO DSC पोर्टल पर
विभाग भारत सरकार रक्षा मंत्रालय
लाभार्थी DSC Army
उद्देश्य DSC Army के नौजवानों को वेतन पर्ची डाउनलोड करने की सुविधा, ऋण और छुट्टी के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा देना और कई प्रकार की सेवाओं को ऑनलाइन उपलब्ध कराना
ऑफिशयल पोर्टल dsc.gov.in

DSC क्या है? (DSC Full Form In Hindi)

DSC एक Army Team होती है जिसका फुल फॉर्म Defence Service Corps होता है और इसका हिंदी फुल फॉर्म रक्षा सेवा कोर होता है. DSC Army का कार्य विभिन्न रक्षा मंत्रालय और प्रतिष्ठानों को डिफेंस करना अर्थात उनकी रक्षा करना है। 

Hamraaz PaySlip Download

DSC Payslip Download करने की पात्रता

DSC Payslip Download करने के लिए सैनिक को एक पात्रता मापदंड का पालन करना पड़ता है, जो सैनिक इस मापदंड पर खरा उतरता है उसे ही DSC Payslip Download करने की सुविधा दी जाती है. DSC Payslip Download करने की पात्रता निम्नलिखित है –

  • DSC Payslip Download करने के लिए सैनिक को सर्वप्रथम PAO DSC KNR पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी.
  • रजिस्ट्रेशन के वक़्त सैनिक को एक यूनिक आईडी और पासवर्ड दिया जाएगा जो Payslip Download करते समय उनके पास होना आवश्यक है.
  • सैनिक के पास एक वैलिड मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी होना आवश्यक है.

DSC Payslip Pdf Download कैसे करें?

भारत सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के द्वारा DSC Army के लिए जो PAO DSC पोर्टल जारी किया गया है उस पोर्टल के माध्यम से आसानी से DSC Army अपना Payslip डाउनलोड कर सकती है लेकिन पहले उनका इस पोर्टल में पंजीकृत होना अनिवार्य है।

PAO DSC के ऑफिशियल वेबसाइट में जाकर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है. इसके लिए केवल PAO DSC की साइट पर जाकर Login के ऑप्शन पर क्लिक करके Individual Login विकल्प का चयन करना होता है, फिर Sign Up के विकल्प को चुन कर अपने मोबाइल नंबर को वेरिफाई करना होता है।

उसके बाद DSC कर्मचारी होने का प्रमाण देने के लिए कुछ जरूरी जानकारियां देनी पड़ती है, इतना करके के बाद पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाती है. अब सैनिक PAO DSC पोर्टल पर लॉगिन करके अपना Payslip डाउनलोड कर सकते हैं जिसकी प्रक्रिया नीचे दी जा रही है –

स्टेप 1: सबसे पहले PAO DSC पोर्टल पर विजिट करें। लिंक: https://dsc.gov.in/

स्टेप 2: अब आप यहां Login का ऑप्शन देख सकते है, इस ऑप्शन पर क्लिक करें.

स्टेप 3: फिर ड्रॉपडाउन मेनू में जाकर Individual Login का विकल्प चुनें.

स्टेप 4: अभी आप एक नए पेज पर पहुंच जाएंगे, यहां पर अपना Employment Id और पासवर्ड दर्ज कर दें और लॉगिन करें.

स्टेप 5: फिर आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा, इस पेज में View Quarterly Statement के ऑप्शन पर क्लिक करें.

स्टेप 6: उसके बाद उस महीने का चुनाव करें जिस माह का वेतन पर्ची आप डाउनलोड करना चाहते हैं. फिर सबमिट के विकल्प पर क्लिक करें.

स्टेप 7: इतना करते ही आपका DSC Payslip खुलकर आ जाएगा, यहां से इसे डाउनलोड कर लें और चाहें तो प्रिंट करा कर सुरक्षित रख लें.

PAO DSC पोर्टल का लाभ क्या है?

PAO DSC पोर्टल Defence Service Corps के लिए लॉन्च किया गया है ताकि वे अपनी सैलरी से संबंधित सारी आवश्यक जानकारी अपने मोबाइल फोन पर ही प्राप्त कर सके, इस पोर्टल के कई सारे लाभ देखने को मिलते हैं जो कि इस प्रकार हैं –

  • DSC पोर्टल के जारी होने के बाद DSC Army खुद अपने Payslip को डाउनलोड कर सकते हैं.
  • DSC Army को अब छुट्टी के लिए आवेदन देने या फिर ऋण के लिए आवेदन देने के लिए लिए किसी कार्यालय में जाने की जरूरत नहीं है क्योंकि इस पोर्टल से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है जिससे उनका काफी समय बचता है.
  • इस पोर्टल पर लाभार्थी को ऑनलाइन सर्विस का लाभ मिल रहा है.
  • सैनिकों के जीवन में भी सुधार देखने को मिला है.
  • सैनिक सिर्फ एम्प्लॉयमेंट आईडी और पासवर्ड के जरिए अपना Payslip डाउनलोड कर सकते हैं.
  • लाभार्थी को उनके मूल वेतन, ऋण विवरण, कर विवरण, अवकाश विवरण, भविष्य निधि आदि की सारी जानकारी मोबाइल पर ही मिल जाती है.
  • अब सैनिक अपने DSC पेंशन पर्ची भी ऑनलाइन चेक कर सकते हैं.
  • डीएससी सैनिकों को उनके कार्यक्षेत्र से जुड़ी जानकारी भी ऑनलाइन मुहैया करा दी जाती है। 

FAQs – DSC Payslip Download 2023

प्रश्न 1. DSC Payslip कहां से डाउनलोड करें?

DSC Payslip को DSC सैन्यकर्मी PAO DSC पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं.

प्रश्न 2. PAO DSC पोर्टल क्या है?

PAO DSC पोर्टल वह वेबसाइट है जहां पर Defence Service Corps को उनके कार्य और उनकी सैलरी से जुड़ी सारी जानकारी ऑनलाइन मोड पर उपलब्ध कराई जाती है, इस पोर्टल से DSC Payslip Download किया जा सकता है और साथ ही ऋण और छुट्टी के लिए आवेदन भी दिया जा सकता है.

प्रश्न 3. DSC Payslip कैसे डाउनलोड करें?

DSC Payslip Download करने के लिए PAO DSC पोर्टल पर जाएं और Login के विकल्प को चुनें फिर Individual Login के अन्तर्गत जाकर अपनी एम्प्लॉयमेंट आईडी और पासवर्ड दर्ज करें, इसके बाद जिस महीने का Payslip Download करना है उसका चुनाव करके सबमिट कर दें, आपके सामने आपकी DSC वेतन पर्ची आ जाएगी, इसे डाउनलोड करने के लिए डाउनलोड के ऑप्शन पर क्लिक करें.

प्रश्न 4. क्या DSC सैलरी स्लिप डाउनलोड करने के लिए पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है?

जी हां, PAO DSC पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किए बिना यहां से DSC सैलरी स्लिप डाउनलोड नहीं किया जा सकता.

प्रश्न 5. PAO DSC पोर्टल की ऑफिशियल साइट कौन सी है?

PAO DSC की ऑफिशियल वेबसाइट https://dsc.gov.in/ है.

 

Leave a Comment