Hamraaz Web Login/Signup, Hamraaz App Download: दोस्तों अगर आप Hamraaz Web (Hamraazmp8.gov.in) से संबंधित जानकारियां प्राप्त करना चाहते है तो आप बिलकुल सही जगह आये है यहाँ हम आपको Hamraaz Web Login/Signup (Hamraaz Army App) के बारे में पूरी संपूर्ण जानकारियां देने वाले है इसलिए इस पोस्ट को अंत तक पढ़ें ताकि आपको Hamraaz Web Login के बारे में पूरी जानकारी मिल सके।
दोस्तों, हमारा देश अब पूरी तरह से डिजिटल हो चुका है। इंटरनेट के माध्यम से अब हमलोग बस कुछ मिनट के अंदर ही बहुत सारी सेवाओं का लाभ उठा लेते है, सिर्फ हम देश वासी ही नही बल्कि हमारे देश की सेना भी अब डिजिटली सारी सुविधाओं का लाभ उठा सकती है।
Hamraaz Web या Hamraaz Army App एक ऐसी ही डिजिटल सुविधा का नाम है जिसे इंडियन आर्मी द्वारा जारी किया गया है जहाँ हमारी सेना के जवान अपने आय से जुड़े सभी प्रकार की जानकारी को ऑनलाइन हमराज आर्मी ऐप्प के जरिये देख सकते है। आज का यह पोस्ट इसी से संबंधित होने वाला है।
आज हम आपको Hamraazmp8 से जुडी सभी जानकारियां देने वाले है जैसे Hamraaz Web Kya Hai, Hamraaz App Download, हमराज ऐप्प लॉगिन कैसे करें, Hamraaz Web Login/Sign Up, Hamraaz Personal Login, Hamraaz App Pay Slip Download, Pay Slip Password, Hamraaz App Pay Calculator, Hamraaz App Customer Care Number आदि।
Hamraaz Web क्या है? (What is Hamraaz Web in Hindi)
Hamraaz Web को हमारे देश की सेना के जवानों के लिए बनाया गया है। ये आम लोगों के लिये बिल्कुल भी नही है बल्कि हमराज वेब का लाभ केवल हमारे सेना के जवान ही उठा सकते है। Hamraaz Web या Hamraaz Army App के जरिये इंडियन आर्मी के जवान अपनी आय से जुड़ी जानकरियां जैसे Payslip, Monthly Salary Report, Pay Calculate आदि देख सकते है।
Hamraaz App बिल्कुल फ्री Android App है। Hamraaz MP8 gov का इस्तेमाल केवल सेना के जवान ही कर सकते है। इसके निर्माण का मुख्य उद्देश्य सेना के जवानों को ऑनलाइन उनके Income से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारियों को मुहैय्या करवाना है।
Hamraaz Army App Latest Version 2023
Name Of App | Hamraaz Army App |
Total Downloads | 43533494 |
Current Version | 7.1 |
Updated on | 08-06-2020 11:22:56 AM |
Developer | Indian Army |
Price | Free |
Contact Info | 9560641424 |
Email ID | Humraazmp8@gmail.com |
Hamraaz Army App कैसे डाउनलोड करें (How To Download Hamraaz Army App)
जैसा कि हमने आपको बताया कि हमराज आर्मी एप्प (Hamraaz Army App) का लाभ केवल हमारे देश की सेना के जवान ही उठा सकते है इसलिए Hamraaz Application को गूगल या प्लेस्टोर से डाउनलोड नही किया जा सकता है। हमराज आर्मी अप्प डाउनलोड करने के लिए इंडियन आर्मी की ऑफिशियल वेबसाइट HamraazMP8.gov.in में जाना होता है जहाँ से हमराज आर्मी अप्प डाउनलोड फ्री (Hamraaz Army App Download) में किया जाता है।
हमराज इंडियन आर्मी ऐप्प के इस्तेमाल से हमारे देश की सेना के जवान Hamraaz Personal Login करके कभी भी और कही से भी ऑनलाइन अपनी इनकम डिटेल्स देख सकते है। Hamraaz Army App में सेना के जवान अपने Pan Card के जरिये Sign Up करके Income से संबंधित सभी प्रकार के डिटेल्स को चेक कर सकते है तो चलिए जान लेते है कि Hamraaz Army App Download या Hamraaz Army App Latest Version Download कैसे करे।
सबसे पहले आपको बता दें कि यह ऐप्प सिर्फ एन्ड्रॉयड यूज़र्स के लिए ही है अतः इसे IOS Device या IPhone में इस्तेमाल नही किया जा सकता है और इसे आप Playstore या Google से भी डाउनलोड नही कर सकते है। Hamraaz Indian Army App को केवल Indian Army की ऑफिशियल वेबसाइट से ही फ्री में Downlaod किया जा सकता है।
Hamraaz Army Apk Latest Version 7.1 Download Full Process
- सबसे पहले आप इंडियन आर्मी की ऑफिशियल वेबसाइट में जाएं या फिर दिये गए लिंक पर भी क्लिक कर सकते है।
- यहाँ से आप बड़ी ही आसानी से Hamraaz Army Apk Latest Version 7.1 डाउनलोड कर सकते है।
- अब आपको यहाँ Click Here For Download App का विकल्प मिलता है जहाँ से आप Hamraaz Army App को डाउनलोड कर सकते है।
- अब डाउनलोड होने के बाद आप इसे अपने फ़ोन में इनस्टॉल कर लें।
- अब आप हमराज ऍप्लिकेशन में रेजिस्ट्रेशन करके Hamraaz Apk v7.1 App का इस्तेमाल कर सकते है।
Hamraaz Army App Login कैसे करें (Hamraaz Web Login/Signup)
आपको बताना चाहेंगे कि Hamraaz Indian Army App Login करने के लिए आपके पास इंडियन आर्मी के द्वारा Verified Pan Card होना चाहिए तभी आप Hamraaz Web Login या Hamraaz App Login कर पाएंगे। इसके अलावा इस एप्प में लॉगिन करने के लिए सबसे पहले आपको इसमें Sign Up करके अपना एकाउंट क्रिएट करना होगा। यदि आपने पहले से ही Sign Up कर रखा है तो आप यहाँ बड़ी ही सरलता के साथ Login कर पाएंगे तो चलिये जानते है कि Hamraaz Personal Login कैसे किया जाता है।
Hamraaz Personal Login
- सबसे पहले Indian Army की ऑफिशियल वेबसाइट HamraazMP8.gov.in पर जाएं । यहाँ आपको Personal Login का विकल्प मिलता है जिस पर क्लिक कर लें।
- अब आपके सामने अगला पेज आएगा जहाँ आपका User Name, Password और Captcha डालना होता है।
- यहां आपको बता दें कि Sign Up करते समय आपने जो User Name डाला था वो ही यूजर नेम आपको यहाँ भी कैपिटल लेटर में डालना है।
- आप यूजर नेम के ऑप्शन में पहले अपना User Name डाल लें।
- अब आपको पासवर्ड डालना है, यहाँ पर आप वही Password डाले जो कि आपने Sign Up करते समय डाला था।
- अब पासवर्ड डालने के बाद आपको कैप्चा भरना है, जो Captcha Code आपको दिखाई दे उसे खाली बॉक्स में भर दें।
- यदि किसी कारणवश आपको कैप्चा कोड समझ नही आ रहा हो तो आप रिफ्रेश के ऑप्शन पर क्लिक करके Captcha Code को बदल भी सकते है।
- अब User Name, Password और Captcha भरने के बाद इसे सबमिट कर दें।
- अब Hamraaz Army App Sign Up हो जायेगा।
- इन बताये गये स्टेप्स को फॉलो करके आप Hamraaz Personal Login बड़ी ही आसानी से कर सकते है।
Hamraaz Web में Sign Up कैसे करें (Hamraaz Web Sign Up Process)
यदि आप Hamraaz में Signup करके आवश्यक जानकारी देखना चाहते है तो इसके बारे में आगे हम आपको Step By Step बताने वाले है जिसका अनुसरण करके आप बेहद ही आसानी से Hamraaz Web में Sign Up कर सकते है।
- सबसे पहले आप Hamraazmp8.gov.in के वेबसाइट में जाकर Sign Up के ऑप्शन पर क्लिक कर लें।
- इसके बाद आपको Capital Letter में आपका पैन कार्ड नंबर दर्ज करने को कहा जायेगा। जैसा कि हमने आपको पहले भी बताया है कि आपका Pan Card, Indian Army के द्वारा Verified जरूर होना चाहिए।
- अब इसके नीचे आपको कैप्चा कोड का बॉक्स दिखेगा, जहाँ आपको दिये गये Captcha Code को डालना होता है और फिर Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होता है।
- सबमिट करने के बाद अगले पेज पर आपको कुछ पूछी गई जानकारियों को भी भरना होता है जिनमें Name, User Name, Password आदि है।
- पूछी गई जानकारियों को भरने के बाद आपका Account Create हो जाएगा और Sign Up प्रोसेस भी पूरा हो जाएगा।
- इस तरह से आप Hamraaz Web Sign Up कर सकते है।
Hamraaz Army App Password Reset कैसे करें
जैसा कि हमने आपको बताया कि हमराज इंडियन आर्मी ऐप्प में लॉगिन करने के लिए आपको पैन कार्ड नंबर और पासवर्ड डालना पड़ता है तभी आप Hamraaz App पर Sign Up कर सकते है लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि हमलोग पासवर्ड भूल जाते है और लॉगिन नही कर पाते है। अगर ऐसा है तो आपको घबराने की जरूरत नही है क्योंकि आगे हम आपको बताएंगे कि कैसे Hamraaz App Password Reset किया जा सकता है और आप बड़ी ही आसानी से अपना पासवर्ड रिसेट या चेंज भी कर सकते है।
- अगर आप अपना पासवर्ड भूल गए है तो सबसे पहले Hamraaz MP8 की वेबसाइट पर चले जाएं यहाँ आपको User Name और Password के ठीक नीचे Forgot Password का विकल्प मिलता है। अतः इस पर क्लिक कर लें।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा जिसमें आपको अपने आधार कार्ड का नंबर डालना होता है।
- इसके बाद आपको अपना Enrollment date भरना होता है।
- अब आगे आपसे एक Security question पूछा जाता है जिसे आपको भर देना होता है।
- मांगी गई सभी जानकारियों को भरने के बाद आप Proceed के ऑप्शन पर क्लिक कर लें।
- अब आपके सामने नया पासवर्ड डालने का विकल्प आ जायेगा । अतः यहाँ अपनी स्वेच्छानुसार नया पासवर्ड डालकर कन्फर्म कर लें।
- अब आपका Password Change हो जाएगा और आप अपने नए पासवर्ड के साथ लॉगिन कर सकते है।
Hamraaz Pay Slip Download कैसे करें (Hamraazmp8 Pay Slip Download)
यदि आप अपना Hamraaz App Pay Slip download करना चाहते है तो आप नीचे बताये गये स्टेप्स को फॉलो करके बड़ी ही आसानी से Hamraaz Army App Pay Slip डाउनलोड कर सकते है।
- सबसे पहले आप HamraazMP8.gov.in वेबसाइट या फिर Hamraaz App को खोल लें।
- अब आप इसमें Login कर लें। लॉगिन करने के बाद Pay Details के विकल्प पर क्लिक कर लें ।
- Pay Details पर क्लिक करके आप अपनी Monthly Salary की जानकारी देख सकते है। सिर्फ इतना ही नही आप यहाँ से अपनी किसी भी महीने की सैलरी स्लीप को डाउनलोड भी कर सकते है।
- Hamraaz Indian Army App Salary Slip download करने के बाद आप इसमें 8 डिजिट का Pay Slip Password डाल कर इसे खोल सकते है।
Hamraaz Army App Pay Slip Password क्या है
ऊपर हमने आपको बताया कि आप Hamraaz Army App से Pay Slip कैसे Download कर सकते है। जब भी आप Payslip Download करते है तो यह Pdf फ़ाइल के रूप में डाउनलोड होती है और इसे ओपन करने के लिए 8 अंकों का पासवर्ड भी मांगा जाता है जिसे डालने के बाद ही आप Hamraaz App से Pay Slip को ओपन कर पाएंगे, इसे ही Pay Slip Password कहते है। यदि आप भी अपने Pay Slip Password का पता करना चाहते है तो आगे हम आपको इसी के बारे में बताने वाले है।
- जब आप अपने Salary Slip को डाउनलोड कर लेते है तो आपके Pay Slip Pdf फ़ाइल को ओपन करते समय आपसे 8 डिजिट का पासवर्ड पूछा जाता है।
- पासवर्ड का पहला चार अंक आपके पैन कार्ड के शुरुआत के चार अंक/ लेटर होते है जिसे आपको Capital Letter में डालना होता है।
- पासवर्ड के बाकी के चार अंक आपका Enrollment date / Joining Date होता है।
- चलिये इसे ज़रा आसान शब्दों में समझते है, मान लेते है कि आपके पैन कार्ड का पहला चार अंक या Letter, EGGH है तो पासवर्ड के स्थान पर आपको सबसे पहले EFGH डालना है और यदि आपका जोइनिंग या एनरॉलमेंट डेट 10 अप्रैल, 2005 है तो पासवर्ड के लास्ट चार अंक में आपको 1005 भरना होता है। अतः आपके Salary Slip का Password ” EFGH1005 ” होगा।
- तो इस तरह आप बड़ी ही आसानी से अपने Password Protected Pay Slip को ओपन कर सकते है।
Hamraaz App में Pay Calculate कैसे करें (Hamraaz Web Pay Calculator)
आपको बता दें कि हमराज आर्मी ऐप्प हमारे देश के जवानों को ऑनलाइन अपने इनकम से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारियों को देखने का विकल्प तो देता है परन्तु इसके साथ ही साथ Hamraaz App से सेना के जवान अपना Pay Calculate भी कर सकते है। यदि आप सिर्फ अपना इनकम ही कैलकुलेट करना चाहते है तो आपको बता दे कि इसके लिए आपको HamraazMP8 या Hamraaz App में लॉगिन करने की जरूरत नही पड़ेगी।
आप लॉगिन किये बिना भी अपने Income को Calculate करके देख सकते है। आमतौर पर सेना के जवान अपना Incriment/ प्रोमोशन के होने पर, अपने Income की बद्दोतरी को चेक करने के लिए Pay Calculator का उपयोग करते है तो चलिए जान लेते है कि Pay Calculator के इस्तेमाल से सेना के जवान अपना Pay Calculate कैसे कर सकते है:
- सबसे पहले Hamraaz App या HamraazMP8.gov.in वेबसाइट को ओपन कर लें।
- यहाँ आपको Pay Calculator का ऑप्शन मिलता है जिस पर आपको क्लिक कर लेना है।
- अब आपसे कुछ जानकारियां पूछी जाएगी जिसे आपको भरना होता है।
- सबसे पहले आपको अपना Level Select करना होता है। यदि किसी कारणवश आपको अपने लेवल की जानकारी नही है तो चिंता की कोई बात नही है । आपको यहाँ पर नीचे Pay Matrix का विकल्प भी मिलता है जिस पर क्लिक करके आप अपना डेटा चेक कर सकते है और अपने Level का पता कर सकते है।
- लेवल सेलेक्ट करने के बाद आपको अपने प्रोमोशन से पहले की तनख्वाह को भरना होता है।
- अब इसके बाद आपको अपना प्रोमोशन डेट भरना होता है।
- इसके बाद आपको Existing Date of next incriment को Select करना होता है।
- अब आपके सामने Pay Calculater के जरिये आपका Pay Calculate हो जाएगा।
Hamraaz App में Family Details Check कैसे करें
Indian Army के द्वारा हमारे देश के जवानों को ऑनलाइन उनके आय से संबंधित जानकारियों को मुहैया कराने के लिए ही Hamraaz Army App बनाया गया है। इस एप्प के जरिये हमारे देश के जवान सभी प्रकार की जानकारी को आसानी से कही से भी ऑनलाइन चेक कर सकते है। आपको बताना चाहेंगे कि Hamraaz Indian Army App के माध्यम से सेना के जवान अपनी फैमिली डिटेल्स को भी चेक कर सकते है तो चलिए जान लेते है कि हमराज ऐप्प में फैमिली डिटेल्स कैसे चेक किया जा सकता है।
- सबसे पहले आपको Hamraazmp8 के वेबसाइट पर जाना होता है।
- अब आपके सामने इसका होम पेज खुल जायेगा, जहां आपको पर्सनल लॉगिन का विकल्प दिखेगा।
- अब Personal Login पर क्लिक करके अपना यूजर नेम और पासवर्ड डालकर लॉगिन कर लें।
- अगले पेज पर आपको Family Details चेक करने का विकल्प मिलता है, इस पर क्लिक कर लें।
- अब आपके सामने आपके फैमिली डिटेल्स की पूरी जानकारी आ जायेगी तो इस तरह आप Hamraaz App से Family Details भी चेक कर सकते है।
Hamraaz App में Complain कैसे करें
यदि आपको भी Hamraaz Indian Army App से संबंधित किसी प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है तो आप ऑनलाइन हमराज ऐप्प में शिकायत दर्ज करवा सकते है । नीचे हम आपको बताएंगे कि आप Hamraaz App में शिकायत दर्ज कैसे करवा सकते है:
- हमराज अप्प में कंप्लेंट दर्ज करने के लिए सबसे पहले आपको Hamraaz App पर या HamraazMP8.gov.in की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आपको Personal Login का विकल्प दिखाई देगा, यहाँ क्लिक कर लें ।
- अब अगले पेज में आप अपना User Name, Password और Captcha डाल कर Submit के बटन पर क्लिक कर लें और Login कर लें।
- इसके बाद आपको अगले पेज पर एक पिक्चर दिखाई देगा कि मेन्यू पर क्लिक करने के लिए यहां क्लिक करे।
- यहाँ क्लिक करने के बाद आपके सामने सभी प्रकार की शिकायतों की लिस्ट आ जायेगी ।
- अब आपको व्यू ग्रीवेंस / लॉज द्वारा सूची पर क्लिक कर लेना होता है।
- अब आपके सामने सेलेक्ट का विकल्प आएगा जिस पर आपको क्लिक कर लेना है अब आपके सामने शिकायतों की सूची आ जायेगी ।
- अब आपको जो भी शिकायत है उसको लिखकर मेल कर दें।
- इसके अलावा आप Hamraaz App Customer Care Number या ईमेल आईडी के द्वारा भी अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते है। आगे हम आपको Hamraaz Indian Army App में कंप्लेंट दर्ज करने के दूसरे विकल्प के बारे में भी बताने वाले है।
Hamraaz App Customer Care Number क्या है
आपको बताना चाहेंगे कि Hamraaz App में शिकायत दर्ज कराने के लिए आप इनके ईमेल आईडी और हमराज ऐप्प कस्टमर केअर नंबर का भी इस्तेमाल कर सकते है जिसके बारे में नीचे जानकारी दी गई है।
Hamraaz App Customer Care Number | 9560641424 |
Hamraaz App Customer Care Email Id | Hamraazmp8@gmail.com |
Important Link
Hamraaz Web Sign Up | Click Here |
Hamraaz Web Personal Login | Click Here |
Hamraaz Pay Calculator | Click Here |
Hamraaz Army App Download | Click Here |
Hamraazmp8 Official Website | Click Here |
Conclusion
दोस्तों आज के इस पोस्ट में हमने आपको Hamraaz Army App से जुड़ी सारी जानकारियां दी है ताकि अगर आप भी हमारे देश की सेना के जवान है तो आसानी से इस सेवा का लाभ उठा सके। इस लेख में Hamraaz Web Kya Hai, Hamraaz App Download, हमराज ऐप्प लॉगिन कैसे करें, Hamraaz Web Login/Sign Up, Hamraaz App Password Reset, Hamraaz App Pay Slip Download, Pay Slip Password, Hamraaz App Pay Calculator के बारे में पूरी जानकरी दी गयी है।
उम्मीद करता हूँ कि आपको हमारा यह आर्टिकल जरूर पसंद आया होगा और Hamraaz Web/Hamraaz App द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं का लाभ आप भी उठा पाएंगे। अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो आप इसे अन्य लोगों के साथ भी शेयर जरूर करें।